रांची, मई 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर की घनी बसी आबादी वाले इलाके कर्बला चौक, गुदड़ी और पत्थलकुदुवा में पेयजल की अनियमित आपूर्ति और लो प्रेशर के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोग सड़क पर उतरे। हाथों में बाल्टी, जार व कनस्तर थामी महिला, बच्चे व पुरुषों ने कर्बला चौक इलाके में बर्फ फैक्ट्री के पास सड़क जाम कर दिया। जरूरत भर पानी की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक जाम किए जाने से दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे जाम में फंसे लोगों को परेशानी हुई। सड़क जाम की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाना पुलिस और पीएचईडीकर्मी मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने बताया कि संबंधित इलाके में लोगों को लो प्रेशर की वजह से जरूरत भर पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है और घरों में दिनचर्या से लेकर रसोईघर तक का का...