जहानाबाद, अप्रैल 7 -- श्रीकृष्ण के नाम मात्र से ही सभी पापों से मिलती है मुक्ति शहर के बभना मोहल्ले में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का मनाया गया जन्मोत्सव जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर स्थित बभना मोहल्ले में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में मंगलवार को चौथे दिन सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के सानिध्य में भगवान श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर सम्पूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा और ऐसा प्रतीत होने लगा मानो जहानाबाद बभना में स्वयं वृंदावन की पावन भूमि में परिवर्तित हो गया हो। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अद्भुत झांकी निकाली गई, जिसमें भक्तगण बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। चारों ओर गूंजते मधुर कृष्ण भजनों ने वातावरण को अलौकिक आभा से आलोकित कर दिया। भक्तों की भावनाओं और उमं...