बस्ती, जनवरी 20 -- बस्ती। व्यवसाय के लिए रुपया उधार लेकर नहीं लौटाने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार के खिलाफ अमानत में खयानत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला शहर के बेलवाडांडी का है। पुलिस को दी तहरीर में शुभम श्रीवास्तव पुत्र चंद्रभान श्रीवास्तव निवासी बेलवाडांडी थाना कोतवाली ने बताया कि एक वर्ष पहले फैजी निवासी मुरलीजोत कब्रिस्तान के पास थाना कोतवाली ने व्यवसाय करने के लिए पांच लाख रुपया उधार लिया। यह रुपया एक व्यवसाय में लगाने के लिए लिया। इस व्यवसाय में फैजी की पत्नी अफरोज फातिमा, दो और सहयोगी इरफान इफ्तिकार व इकबाल खान ने सहयोग किया। एक वर्ष व्यापार चलने के बाद जब मैंने अपना रुपया मांगा तो बाद में आने के लिए कहा। बार-बार रुपया मांगने पर आनाकानी करने लगे। कई कामन फ्रेंड का भी सहयोग लेकर वार्ता किया, लेकिन कोई समुचित जव...