मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बैरिया के निजी अस्पताल में भर्ती पिता के लिए दो यूनिट ब्लड के लिए भटक रहे पूर्व वायु सैनिक मनोज कुमार सिंह की पूर्व सैनिक नीरज रंजन व टीम ने मदद की। दो यूनिट की जगह उन्हें आठ यूनिट उपलब्ध कराया, जिसके बाद मनोज कुमार सिंह के पिता का आगे का इलाज शुरू हो सका।भगवानपुर के भवानी नगर निवासी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उनके पिता अचानक बीमार हो गए था। निजी अस्पताल के डॉक्टर ने तत्काल दो यूनिट ब्लड लाने को कहा था। कई लोगों से संपर्क के बावजूद डोनर नहीं मिला। इसी दौरान पूर्व सैनिक नीरज रंजन से मुलाकात हुई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दिग्गज भारत संस्था के शिविर में पूर्व सैनिकों ने किया रक्तदान उनकी पहल पर उनकी टीम ने सात यूनिट ब्लड दिया, जबकि मनोज ने भी एक यूनिट ब्लड दिया। मनोज कुमार ने कहा कि सै...