गढ़वा, मई 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल की किल्लत कई पंपों पर है। वहीं कुछ पेट्रोल पंप पर आवश्यकतानुसार ईंधन मिल रहा है। जिला मुख्यालय के रंका मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के कर्मियों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं है। यह भी पढ़ें- खूंटी में तेल की किल्लत नहीं, फिर भी नियंत्रित आपूर्ति पेट्रोल पंप पर स्थिति वहीं जरूरत के अनुसार अस्पताल सहित अन्य जरूरी सेवाओं, जेनरेटर चलाने के लिए गैलन में डीजल दिया जा रहा है। उसके लिए संबंधित विभाग से लिखवाकर लाना होता है। उसके अलावा अगर किसान भी गैलन लेकर आता है तो उससे जानकारी लेने के बाद डीजल दिया जाता है। उधर भवनाथपुर स्थित तीनों पेट्रोल पंप पर लोगों को पेट्रोल व डीजल मिल रहा है। अभी भी जिला मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती इलाकों में कई पेट्रोल पंप बंद हैं। उसका असर अन्य जगह...