वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी। सपा की महानगर इकाई की ओर से जैतपुरा स्थित जिंदापुरा मैदान में समाजवादी व्यापार सभा के सहयोग से कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, डॉ.अजय चौरसिया, अज़हर अली सिद्दीकी, रामजी यादव, दिलशाद अहमद, इशांत श्रीवास्तव, सोहनलाल चौरसिया, हिफाज़त अली, इकबाल अंसारी रहे। उधर सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन काशी कला कस्तूरी की टीम ने बुधवार रात कबीरचौरा अस्पताल और मैदागिन क्षेत्र में कंबल का वितरण किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...