मोतिहारी, जून 9 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा व समन्वय बैठक की। बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देना है। यह भी पढ़ें- बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ दंडनीय अपराध भीबैठक का उद्देश्य बैठकों में सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भविष्य, वीर पुरस्कार सहायता योजना, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पर्यावरण संरक्षण एवं पैधरोपण अभियान सहित अन्य नालसा योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। योजनाओं के लक्षित लाभार्थियों तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने, जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और सुदृढ़ बनाने तथा वि...