चतरा, जनवरी 12 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के करमाली गांव में कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कंबल वितरण शिविर का आयोजन करमाली कला गांव में संचालित एएनपी स्टोन वर्क पत्थर माइंस के संचालक अरुण कुमार सिंह और प्रेमचंद सिंह उर्फ प्रेम सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर कई समाजसेवी भी मौजूद थे। शिविर में करमाली गांव के 100 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए माइन्स संचालक ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा सेवा है। लोगों को अपने घरों के बाहर समस्याओं से जूझ रहे लोगों के बीच जाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इस मौके पर करमाली गांव के काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.