औरैया, जून 19 -- औरैया, संवाददाता। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी मीनाक्षी के विवाह में सहयोग कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। समिति के सहयोग से विवाह की तैयारियों को गति मिलने पर परिजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई। मोहल्ला बनारसीदास निवासी हरिश्चंद्र मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पुत्री मीनाक्षी का विवाह 21 जून को ग्राम मढ़ापुर निवासी साहब सिंह के साथ निर्धारित है। आर्थिक तंगी के कारण विवाह की तैयारियों में कठिनाइयों का सामना कर रहे परिवार की ओर से मीनाक्षी की माता कुसमा देवी ने समिति से सहायता की अपील की थी.

समिति का सहयोग शुक्रवार को समिति के सदस्य मीनाक्षी के घर पहुंचे, जहां सखी ग्रुप की महिलाओं ने तिलक, माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर उसका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद...