रामगढ़, जून 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के ग्राम उलादाका सोन डीमरा निवासी स्वर्गीय मालिक राम की पुत्री गुनू कुमारी के विवाह हेतु समाजसेवी पहल सामने आई है।

समाजसेवी पहल रोटरी दामोदर वैली के पूर्व अध्यक्ष अमित साहू ने शानिवार को परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए 21,000 की सहयोग राशि प्रदान की। यह सहयोग राशि ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल के माध्यम से गुनू कुमारी की माता वासोकी देवी को सौंपी गई। इस मौके पर विनोद जायसवाल ने बताया कि स्वर्गीय मालिक राम के निधन के बाद परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिसके चलते बेटी की शादी के लिए सहायता की अपील की गई थी। अमित साहू ने कहा कि पिता के अभाव में परिवार की स्थिति बेहद कमजोर हो गई थी। ऐसे में यह एक छोटा सा प्रयास है, ताकि बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके।

परिवा...