गंगापार, मार्च 29 -- इफको फूलपुर महिला चेतना क्लब ने रविवार को जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया। यह कार्यक्रम इफको कम्युनिटी सेंटर, घियानगर में आयोजित हुआ, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लगभग 50 विद्यार्थियों को योजना के लाभ के लिए चुना गया। कार्यक्रम में अध्यक्षा सरिता सिंह, सचिव किरण बड़वर, सामाजिक सचिव गीता सिंह एवं कोषाध्यक्ष नीरू सक्सेना उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में नूपुर पाराशर, रेखा जायसवाल और पुष्पा यादव शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...