हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई। होली के पावन पर्व पर कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ने ग्रामसभा गुलरी पुरवा में जरूरतमंद बच्चों के की मदद कर उनके साथ होली मनाई। संस्थान के सदस्यों ने गांव पहुंचकर बच्चों को अबीर-गुलाल, रंग, पिचकारी के साथ ही चिप्स, बिस्किट और पापड़ आदि सामग्री वितरित की। संस्थान के आभाष कुमार ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का त्योहार है। कार्यक्रम में सांडी विधायक प्रभाष कुमार के पुत्र के साथ गौरव ठाकुर, प्रशांत गुप्ता, नितिन, श्याम चंदेल, सोहन, हिमांशु गौतम, शिरीष राजवंशी, हर्ष सिंह और सूरज सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.