उरई, मार्च 10 -- उरई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला जज विरजेन्द्र कुमार सिंह ने डीएम राजेश कुमार पाण्डेय के साथ मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बन्दियों से पूछताछ करते हुये उनकी समस्याओं को जाना तथा जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में जिला जज ने बन्दियों के मुकदमों की पैरवी, उनको दी जाने वाली विधिक सहायता और महिला बन्दी व उनके साथ रह रहे बच्चों की चिकित्सा व खानपान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी ऐसा बन्दी जिसका निजी अधिवक्ता न हो या सही ढंग से न्यायालयों में पैरवी न हो पा रही हो तो विधिक सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। अगर किसी विचाराधीन बन्दी को पैरवी के लिए सरकारी खर्चे पर अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो सम्बन्धित न्यायालय मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.