सहारनपुर, फरवरी 23 -- देवबंद। मुकद्दस माह-ए-रमजान में सामाजिक संस्था एए एजुकेशनल सोसायटी ने बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को घर-घर पहुंच फूड पैक वितरित किए। सोसायटी के महासचिव उमर फारुक ने बताया कि उनकी टीम द्वारा नगर क्षेत्र में असहाय व जरूरतमंद लोगों विशेषकर विधवा महिलाओं और अनाथ बच्चों को चिन्हित कर फूड पैक का वितरण कर रही है। बताया कि फूड पैक में आटा, चावल, दाल, तेल और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। जिससे रमजान के महीने में ऐसे लोगों को कम से कम खाने पीने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। बताया कि सोसायटी द्वारा समय समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीब व असहाय लोगों को राशन किट का वितरण किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...