गंगापार, मई 19 -- नवाबगंज। सरस्वती देवी परमानन्द सिन्हा इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रार्थना सभा के बाद प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को विद्यालय बैग वितरित किए। विद्यालय प्रशासन के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं का चयन पूर्व में कक्षाध्यापकों द्वारा किया गया था। बैग पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। बच्चों के अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...