पीलीभीत, फरवरी 18 -- शहीदी दिवस एवं महाशिवरात्रि के अवसर पर संस्कृति संस्था की ओर से जरूरतमंद कन्या की सहायता के लिए बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन आस्था अग्रवाल और नीता अग्रवाल के सौजन्य से किया गया। बैठक के दौरान संस्था द्वारा नेहा पुत्री राजेंद्र प्रसाद की शादी के लिए दहेज स्वरूप आवश्यक घरेलू सामग्री प्रदान की गई। नेहा के पिता ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जबकि माता घरों में बर्तन साफ कर परिवार की सहायता करती हैं। संस्था के सदस्यों ने कन्या के वैवाहिक जीवन की शुरुआत को सहज बनाने के उद्देश्य से Rs.5000 की आर्थिक सहायता के साथ बेडशीट, साड़ियां, सूट, पर्स, सुहाग का सामान, बर्तन सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट कीं। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष सुधा अग्रवाल, सचिव मधु कुमार, कोषाध्यक्ष मृदुल अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, ...