रायबरेली, जनवरी 11 -- रायबरेली। दीप फाउंडेशन की ओर से शीत लहर एवं ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल, शॉल, जैकेट, स्वेटर, गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। अध्यक्ष दीपमाला तिवारी ने बताया कि हमारे फाउंडेशन का उद्देश्य है इस कड़ाके की ठंड में बच्चे बुजुर्ग गरीब असहाय निराश्रित लोगों तक पहुंचना। मौके पर विधु सिंह, भावना बाजपेई, आरती, शकुंतला, वंदना वर्मा, तेजस तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...