गाजीपुर, दिसम्बर 23 -- सैदपुर। समाजिक संस्था युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सुनिल यादव ने सैदपुर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में ठंड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत हसनपुर डगरा, भीतरी मोड़ और चंदौली जनपद के मारूफपुर में झुग्गी-झोपड़ी और बांसफोड़ बस्ती के गरीब और असहाय सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित किए गए। ठंड में कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। सुनील यादव ने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे जरूरतमंदों को गर्म कपड़े और कंबल प्रदान कर मदद करें। इस अवसर पर शैलेश यादव, कैलाश यादव, अखिलेश यादव, जनार्दन, संजय, प्रकाश यादव और रामप्रवेश आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...