बलरामपुर, जनवरी 3 -- बलरामपुर संवाददाता। गरीबों एवं असहायों को ठंड से बचाव को लेकर तमाम संस्थाएं आगे आने लगी हैं। शनिवार को शांभवी फाउंडेशन की ओर से सचिव आद्या सिंह नेतृत्व में 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। यह आयोजन चाउरखाता के प्रतापपुर चौराहे पर किया गया। जहां पर कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। फाउंडेशन सचिव आद्या सिंह ने कहा कि गरीबों की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य होता है। इस समय लोग भीषण ठंड का सामना कर रहे हैं। इसी को देखते हुए शांभवी फाउंडेशन की ओर से 500 जरूरतमंदों को कंबल देकर उनकी मदद करने की कोशिश की गई। कहा कि केवल सरकार के प्रयास से नहीं बल्कि लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद करने में आगे आना चाहिए। सभासद राघवेंद्र कांत सिंह ने कहा कि तमाम जरूरतमंद कंबल के बिना गलन भरी हवाओं में रात काटने को मजबूर हैं। संस्था हम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.