गौरीगंज, दिसम्बर 12 -- संग्रामपुर। शुक्रवार को भौसिंहपुर निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह ने अपने आवास पर 250 जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को ठंड से राहत देकर उन्हें खुशी मिलती है। यह कार्य वह सेवा भाव से करते हैं। कंबल पाकर लोग खुश नजर आए। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, चंदन सिंह, कपिल सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...