प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- आसपुर देवसरा क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा में लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाए और गले लगकर होली की शुभकामनाएं दी। डीजे पर खूब थिरके। कहीं-कहीं कुर्ता फाड़ होली खेली गई तो वहीं आसपुर देवसरा पुलिस ने गरीब और असहाय बच्चों के साथ होली मनाई। ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव व उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी, कांस्टेबल अजीत चौहान, नंदकिशोर महिला कांस्टेबल गायत्री सहित पुलिसकर्मियों ने नगर पंचायत ढकवा के गोपालपुर मुसहर बस्ती पहुंचकर बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी टोपी और मिठाई बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी। गरीब परिवारों के बच्चों को बुलाकर पुलिस टीम ने उनके साथ होली का पर्व मनाया। बच्चों ने रंग-गुलाल और पिचकारी से जमकर होली खेली मिठाई मिलने पर बच्चों के चेहरों पर विशेष चमक दिखाई दी और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिस की ...