पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जरूरतमंदों को इलाज के लिए सदर तहसील में 14.10 लाख की सहायत राशि जारी हुई है। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की पहल पर ललौरीखेड़ा के रिहान को 2.50 लाख , बशीर खां मोहल्ला के अनुज राठौर को तीस हजार, जहानाबाद के संजीव कुमार गुप्ता को 1.50 लाख, वल्लभनगर की नेहा को पांच लाख, ललौरीखेडा के यशवंत गंगवार को 1.30 लाख और ललौरीखेडा के ही बांके बिहारी को 3.50 लाख मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिलाई गई। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि मार्च माह में कुल 14.10 लाख की धनराशि आवंटित कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...