प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- सालिगराम जायसवाल स्मारक समिति की ओर से मंगलवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सालिगराम जायसवाल की 118वीं जयंती श्रद्धा, उल्लास से मनाई गई। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने प्रयागराज जंक्शन के सामने स्थित सालिगराम जायसवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद आकाशवाणी केंद्र के पास स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि जायसवाल जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव समर्पित रहे। वे गरीबों के मसीहा थे। नगर निगम की ओर से जायसवाल चौराहे का सौंदर्यीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर की विभूतियों के व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रदर्शित करने के लिए नगर निगम की ओर से सभागार बनाया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे लाल वीरेन्द्र शर्मा ने जायसवाल के व्यक्तित्व प...