भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता आरोग्यम इंडिया फाउंडेशन द्वारा बुधवार को गोराखंड प्रखंड परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश, फाउंडेशन के संरक्षक सह आईएमए बिहार के पूर्व अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह ने ठंड में ठुठुर रहे लोगों के बीच कंबल बांटा। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सौरव कुमार, कमल जायसवाल, गोराडीह के बीडीओ प्रभात कुमार, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. सतीश आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...