पूर्णिया, जनवरी 10 -- केनगर, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार द्वारा सरकारी योजनाओं से प्रदत्त प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य शीतलहर के दौरान निर्धन व असहाय परिवारों को राहत प्रदान करना तथा उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। उल्लेखनीय है कि सरकारी योजनाओं से बीडीओ आशीष कुमार तथा केनगर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के कुल 510 जरुरतमंद लोगों को संयुक्त रूप से कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत स्तर पर सरकारी स्तर के अलावा क्षेत्र के सुव्यवस्थित लोगों के सामूहिक प्रयासों से ही जनकल्याण संभव है। उन्होंने उपस्थित लोगों से ठंड में विशेष सर्तकता बरतने और प्रशा...