शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- सीनियर सिटिजन सोसायटी की त्रैमासिक बैठक नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई। सभा को संबोधित करते हुए वेद प्रकाश गुप्ता ने संगठन की एकता पर बल देते हुए अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों से समिति से जुड़ने का आह्वान किया। भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि उनकी संस्था जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है और सामाजिक सहयोग के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।बैठक के दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश कुमार सक्सेना, मिर्जापुर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यदेव मिश्रा, महामंत्री शिवप्रसाद पांडे और ज्ञानेश कुमार मिश्रा ...