वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ की ओर से सिगरा स्थित होटल में नव वर्ष पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ। मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने क्लब ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही हमारा संकल्प है। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे हरित काशी के लिए विशाल पौधारोपण कार्यक्रम, जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, अनिल बाबा आश्रम में वंचित बच्चों की सहायता, अपना घर आश्रम में प्रभुजनों के लिए दिए गए अन्नदान सहित अन्य योजनाओं की प्रशांसा की। अपना घर आश्रम के संचालक डॉ. निरंजन ने आश्रम के बारे में तथा रोटरी नार्थ द्वारा आश्रम में किए जा रहे कार्यों के विषय में बताया तथा वाराणसी को भिक्षुओं से मुक्त करने में मदद का आह्वान किया। अध्यक्ष रुचि भार्गव ने मंडलाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि मोहन शाह, वीएन सिंह, संजय अग्रवाल तथा असिस्टेंट गवर्नर आय...