बक्सर, दिसम्बर 22 -- बोले विधायक जरूरतमंदों का जीवन बचाना हर मानव का नैतिक दायित्व स्व. जगदीश प्रसाद और स्व. शिवकुमारी देवी को श्रद्धांजलि फोटो संख्या- 15, कैप्सन- सोमवार को डुमरांव में श्रद्धांजलि सभा का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते विधायक राहुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, प्रदीप केसरी सहित अन्य। डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय शहर के रोटरी जगदीश आई हॉस्पीटल परिसर में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया, जिसमें समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्व. जगदीश प्रसाद व स्व. शिवकुमारी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के ट्रस्टी रोटेरियन प्रदीप जायसवाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक आनंद मि...