नई दिल्ली, मई 10 -- दिल्ली के 13 जिलों में 11 से 15 मई तक विशेष सेवा एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली के सभी 13 जिलों में सरकार द्वारा विशेष सेवा एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने पूठ खुर्द स्थित अपना घर आश्रम संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा कि 11 से 15 मई तक यह अभियान समाज कल्याण विभाग (दिल्ली सरकार), अपना घर आश्रम एवं सेवा भारती दिल्ली प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद, असहाय एवं बेसहारा लोगों को रेस्क्यू कर अपना घर आश्रमों में लाया जाएगा। वहां उनके उपचार, देखभाल एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। पूरे दिल्ली में 19 वाहनों के माध्यम से यह विशेष रेस्क्यू अभियान संचालि...