उरई, मार्च 2 -- कोंच। होली के पावन अवसर पर सेवा और सद्भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। गोखले नगर स्थित दरिद्र नारायण सेवा समिति द्वारा गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों के बीच गुजिया और पापड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य त्योहार की खुशियों को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना रहा, ताकि कोई भी परिवार होली के उल्लास से वंचित न रहे। मुख्य अतिथि एसडीएम ज्योति सिंह रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर एवं अतिरिक्त निरीक्षक लल्लूराम रावत मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को गुझिया और पापड़ी वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। एसडीएम ज्योति सिंह ने कहा कि यह रंगों का पर्व है और असहाय एवं निराश्रित लोगों के बीच खुशियां बांटना काफी सहज महसूस होता है। समिति के करोड़े लाल यादव बाबू ने बताया कि यह आयोजन हर वर...