बागपत, सितम्बर 9 -- बागपत। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और परिवारों तक सरकार की योजनाओं की पहुंच बनाने वाली आंगनबाड़ियों के लिए मानदेय में बढ़ोतरी के साथ साड़ी और स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात ने उनके सम्मान को नई मजबूती दी है। मंगलवार को कलक्ट्रेट पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक योगेश धामा ने आंगनबाड़ियों और साहिकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। विधायक योगेश धामा ने कहा कि अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 12 हजार रुपये और सहायिकाओं को 6 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। यह निर्णय प्रदेश की करीब 1.89 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 1.39 लाख सहायिकाओं के परिवारों को सीधे प्रभावित करेगा। यह भी पढ़ें- कार्यकत्रियों के सम्मान समारोह का दिखा सजीव प्रसारण मानदेय में बढ़ोतरी से प्रदेश के ...