बागपत, जनवरी 25 -- बिजली विभाग के कारनामे भी अजीब हैं। कस्बे में बिजली के खंभे टूटकर गिरने की स्थिति में पहुंचे हुए हैं, उन्हें उद्यमियों और व्यापारियों की शिकायतों के बाद भी नहीं बदला जा रहा है। और जो खंभे ठीक स्थिति में है, उन्हें विभाग बदलवाने में लगा है। जिससे उद्यमियों और व्यापारियों में बिजली अधिकारियों के खिलाफ रोष पनपता जा रहा है। कस्बे के बाजार और गांधीगंज मंडी में बिजली सप्लाई के लिए सैकड़ों की संख्या में बिजली खंभे लगे हुए हैं। इनमें से कुछ खंभे लोहे के और कुछ सीमेंट के हैं। इनमें से करीब एक दर्जन खंभे क्षतिग्रस्त होकर खतरनाक स्थिति में पहुंचे हुए हैं। वे कभी भी टूटकर जमीन गिर सकते हैं। जिससे उद्यमियों और व्यापारियों को दहशत के साए में रहना पड़ रहा हैं। गांधीगंज मंडी में तो एक खंभा टूटकर इस कदर झुक चुका है कि वह किस क्षण टूटकर जम...