बागपत, मई 16 -- खेकड़ा। कस्बे के देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। दो दिन पूर्व घोषित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रों ने विभिन्न वर्गों में शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। कॉमर्स वर्ग में कुणाल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रिया यादव ने 93.2 प्रतिशत और अभिनव यादव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान वर्ग में ईशा चौहान, सोमेश भट्ट और माही नैन ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की, जबकि कला वर्ग में वं...