गोड्डा, सितम्बर 3 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड स्तर पर शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को कानून का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान डालसा की ओर से गठित टीम ने ग्रामीणों को नालसा की योजना ,बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं -योजना 2024 से संबंधित जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जरुरतमंद बच्चों के लिए सुरक्षा व पुनर्वास की व्यवस्था : डालसाकाश्तिक गतिविधियां इसी कड़ी में सुंदरपहाड़ी प्रखंड के लीगल एड क्लिनक की ओर से लंगडापाथर व मानिक बथान में आयोजित विधिक शिविर में कहा कि प्रत्येक बच्चे को मुफ्त कानूनी सहायता पाने का अधिकार है, चाहे उसकी वित्तीय स्थिति कैसी भी हो। इस विशेष योजना का मुख्य उद्देश्य मुख्य रूप से कानून के साथ संघर्ष में आए (जुबिनाइल इन कनफ्लिक्ट विथ ला ) या द...