बगहा, मार्च 10 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। रमजान के पाक महीने में ईद के मौके पर पूर्व सभापति जरीना खातून द्वारा गरीब और जरूरतमंद रोजेदारों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इस अवसर पर उनके पति सह अधिवक्ता फिरोज आलम और वार्ड पार्षद 24 सबीना खातून की मौजूदगी में सैकड़ों गरीब, मजलूम और जरूरतमंद रोजेदारों को कपड़े दिए गए। कपड़े पाकर रोजेदारों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर अधिवक्ता फिरोज आलम ने बताया कि यह परंपरा उनके पिता मरहूम शफीक आलम द्वारा करीब 20 वर्ष पहले शुरू की गई थी, जिसे आज भी उसी भावना के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर वार्ड 27 प्रतिनिधि मोबिन अंसारी, मो. तैयब,मो. माईनुद्दीन आलम, मो. अफरोज आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.