रामगढ़, दिसम्बर 24 -- केदला, निज प्रतिनिधि। बढ़ती ठंड को देखते हुए मंगलवार को मांडू प्रखंड के बारुघुटू उतरी पंचायत गंझू टोला में गरीब, असहाय, विकलांग, वृद्ध महिला-पुरुषों के बीच जिप प्रतिनिधि सह आजसू के केंद्रीय सचिव हेमलाल महतो ने कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण आजसू पार्टी के पंचायत अध्यक्ष दयानंद भोक्ता, कोलेश्वर भोक्ता, धर्मेंद्र रजवार, रुपलाल महतो सहित अन्य लोगों ने किया। मौके पर हेमलाल ने कहा कि दिन में कोहरे के कारण सुर्य भगवान का दर्शन नहीं हो रहा है। वहीं रात में कनकनी बढ़ जा रहा है। इसलिए आपलोगों के बीच ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है। बच्चे और बुजूर्गों का ख्याल इस ठंड में ज्यादा रखना है। वहीं रात में सोते समय घर के अंदर कोयला का चुल्हा जलाकर नहीं रखना है। मौके पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.