रांची, अप्रैल 1 -- राहे, प्रतिनिधि। डालसा सचिव राकेश रौशन की टीम ने बुधवार को राहे के बसंतपुर पंचायत भवन में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें डिप्टी एलएडीसी राजेश सिन्हा, पीएलवी पुष्पा कुमारी, दिलखुश महतो, जगदीश महतो, सुभाषचंद्र महतो, संजय भोगता और चालक राजा वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पोक्सो एक्ट, मोटर वाहन एक्ट, बाल श्रम, बाल विवाह, डायन प्रथा, पीड़ित मुआवजा, लोक अदालत और मध्यस्थता से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में डालसा एक अहम कड़ी के रूप में कार्य करती है। साथ ही नालसा की आशा और जागृति योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए टोल फ्री नं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.