रांची, दिसम्बर 21 -- तोरपा, प्रतिनिधि। ऑल चर्चेस युवा समिति की ओर से तोरपा ब्लॉक मैदान में आयोजित छह दिवसीय आगमन उत्सव सह क्रिसमस मेला का रविवार को भव्य समापन हुआ। मेले के अंतिम भारी भीड़ उमड़ी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए। मौके पर विधायक ने कहा कि क्रिसमस दूसरों की जिंदगीं में खुशियां लाने का पर्व है। खुशियां अपने तक ही सीमित न रखें। जरूरमंदों की सेवा और हर संभव मदद करें। क्रिसमस हम मनायें लेकिन परमेश्वर के संदेश को भी आत्मसात करें। उन्होने कहा परमेश्वर ने हमसे इतना प्रेम किया कि अपने इकलौते पुत्र को धरती पर भेज दिया। प्रभु यीशु किसी एक समुदाय नही समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए धरती पर आये। क्रिसमस का पर्व सभी के लिए है। सभी पर्व हमें आपस में मिलजुल कर रहने का सीख देता है। इस मौके पर विधायक ने...