जरीबचौकी आरओबी की सभी बाधाएं दूर, जुलाई से शुरू होगा काम
कानपुर, जून 21 -- कानपुर। शहर की लंबित जरीब चौकी रेल ओवरब्रिज परियोजना के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सांसद रमेश अवस्थी ने जरीबचौकी आरओबी और हैरिसगंज पुल निर्माण में आई तकनीकी दिक्कतों को दूर करा दिया है। रमेश अवस्थी ने दावा किया है कि 15 जुलाई से जरीबचौकी फ्लाईओवर का बनना शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के उप परियोजना प्रबंधक एसके सुमन ने बताया कि अनवरगंज-रावतपुर रेल मार्ग (पूर्वोत्तर रेलवे) पर स्वीकृत जरीब चौकी के निकट फोर लेन रेल उपरिगामी सेतु जीटी रोड पर फोर लेन फ्लाईओवर तथा घंटाघर रोड पर टू लेन फ्लाईओवर के निर्माण में सीवर लाइन सबसे बड़ी बाधा बनी हुई थी。
तकनीकी निवारण सांसद ने पत्र में बताया था कि उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) ट्रंक सीवर लाइन को शिफ्ट करने के लिए ई-निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.