बोकारो, जून 8 -- जरीडीह प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रणव ऋतुराज की अध्यक्षता में सोमवार को आगामी पल्स पोलियो जून चक्र 2026 के सफल संचालन हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी , पर्यवेक्षक व  संबंधित कर्मी उपस्थित थे। बैठक के दौरान पल्स पोलियो अभियान 28, 29 एवं 30 जून 2026 को आयोजित अभियान पर चर्चाऐ हुई। प्लस पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक (दो बूंद जिंदगी की) का मुख्य उद्देश्य एक भी बच्चे को पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहने देना है। श्री ऋतुराज ने सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा बूथों एवं घर-घर भ्रमण के दौरान शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना सुनिश्चित...