बोकारो, मार्च 7 -- बेरमो। जरीडीह बस्ती स्टेशन रोड तालाब के समीप डिहवा में श्री श्री पुनिया बाबा मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 16 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरूआत होगी। कलश स्थापना के पश्चात 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ होगा, जो 17 मार्च तक निरंतर चलेगा। इस दौरान भक्तिमय भजनों और 'हरे कृष्ण हरे राम' के महामंत्र से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहेगा। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...