बोकारो, मई 18 -- जरीडीह बाजार। बेरमो प्रखंड के जरीडीह पूर्वी पंचायत के झंडा चौक स्थित चबूतरे में शेड, टाइल्स एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन रविवार शाम मुखिया कंचन देवी ने किया। यह कार्य 15वें वित्त आयोग की राशि से कराया गया है। मुखिया ने कहा कि चबूतरे में शेड निर्माण और सौंदर्यीकरण होने से अब सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य आयोजनों के संचालन में काफी सहूलियत मिलेगी। भाजपा नेता डॉ प्रह्लाद बरनवाल व सुरेंद्र प्रसाद स्वर्णकार, भाकपा नेता सुजीत कुमार घोष, धनेश्वर महतो, उप मुखिया संदीप विश्वकर्मा, जल सहिया सुनीता देवी, अजय भगत, बबलू भगत, प्रद्युम्न सोनी, बंधु गोस्वामी, जैकी सिंह, जिम्मी सिंह, रामू सानी, नेरल कुमार, धीरज भाटिया, अनिल रावत, राजेश प्रजापति, दिनेश पंडित, शंभू बरनवाल, करण पंडित, राजू श्रीवास्तव, बंटी बरनवाल, सोनू, अनिल शाह, राजकुमार...