बोकारो, मई 26 -- जरीडीह थाना परिसर में सोमवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज ने किया।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था तथा आपसी भाईचारे को बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान सीओ ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट से बचें। थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने कहा कहा कि भाईचारे के साथ मनाये, अफवाह पर ध्यान ना दे। मौके पर बेरमो विधायक के निजी सचिव बिनोद महतो,अरुण महतो,गिरेंद्र मिश्रा, प्रदीप महतो पुष्पा देवी,टीना सिंह,बलराम तिवारी, रथु लहेरी,सतीश चंद्र राय,आयुष माथुर,सिकंदर अंसारी, मंसूर आलम,आजाद अंसारी,अकबर अंसारी,अफसर अंसारी,अयूब अं...