बोकारो, मार्च 18 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह थाना में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें प्रखंड के कई पंचायतों से जमीन विवाद सहित कई दर्जनों मामले आए। थाना दिवस के मौके पर दोनों पक्षो की मौजुदगी में कई जमीन विवाद के मामले को सीओ प्रणव ऋतुराज व ओडी पुलिस पदाधिकारी के उपस्थिति में 4 सूचीबद्व मामलो में 2 मामले को मध्यस्था के आधार पर निष्पादन किया गया।सीओ श्री ऋतुराज ने कहा कि लक्ष्मण सिंह बनाम जयमनी तिवारी के बीच चाहरदिवारी में अवस्थित जमीन में दावा को लेकर सक्षम न्यायालय जाने की सलाह दी गयी।मौके पर अंचल सहायक सत्यनारायण शर्मा व महादेव सोरेन आदि कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...