रांची, दिसम्बर 17 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ में बुधवार को कड़ाके की ठंड को देखते हुए मां केयरचेरी टेबल ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजपरिवार लाल विजय नाथ शाहदेव के आवासीय प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां 35 जरूरतमंद गरीब, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर लाभुकों ने ट्रस्ट के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस भीषण ठंड में उन्हें बड़ी राहत मिली है। मौके पर समाजसेवियों ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और आगे भी ऐसे कार्य किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में अभिषेक कुमार, वंदना उपाध्याय, प्रियंका शर्मा सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...