रांची, अप्रैल 14 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड का ऐतिहासिक जरियागढ़ मंडा मेला मंगलवार को झूलन पूजा के साथ हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हो गया। सोमवार रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। मेला में हिन्दी, नागपुरी और ठेठ आर्केस्ट्रा कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम ने फीता काटकर आर्केस्ट्रा मंच का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने डॉ भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की। छऊ लोकनृत्य और यंग स्टार क्लब तोरपा के रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।विधि-विधान यह भी पढ़ें- राहे में अंगारों पर चले शिव भक्त से पूजा, 51 भक्तों...