शाहजहांपुर, जून 16 -- बदायूं-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित अत्यंत व्यस्त जरियनपुर तिराहे पर सड़क टूटने से बना बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि इसी स्थान पर रोडवेज का अस्थायी बस अड्डा भी संचालित है और प्रतिदिन तहसील व जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि यहां से गुजरते हैं, लेकिन अब तक इस गंभीर समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है। लगभग 20 दिन पूर्व इसी गड्ढे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बावजूद न तो लोक निर्माण विभाग और न ही प्रशासन ने गड्ढे की मरम्मत कराने की पहल की। यह भी पढ़ें- जरियनपुर तिराहे का जानलेवा गड्ढा बना हादसों का कारण, मरम्मत की उठी मांगस्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया क्षेत्...