लखीमपुरखीरी, मई 3 -- दौलतापुर के नौगवां गांव में सड़कों की बदहाली का आलम यह है कि गांव की मुख्य आरसीसी सड़क समेत अधिकांश रास्ते गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। जरा सी बरसात से इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों का निकलना कठिन हो जाता है। इनमें भरा पानी लोगों को उलीचना या पंपिंग सेट से निकालना पड़ता है। निघासन ब्लाक के नौगवां के बाशिंदों का कहना है कि खराब सड़कों की वजह से अक्सर लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क पर भरे पानी से आने-जाने में दिक्कत होती है। ग्राम प्रधान और अफसरों से बार-बार कहने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। यह भी पढ़ें- सड़क बनी तालाब, बदबूदार पानी में चलने को मजबूर शिशया के लोग शनिवार को निघासन में संपूर्ण समाधान दिवस में गांव के रामकैलाश आदि ग्रामीणों ने शिकायत देकर समस्या दूर करने की मांग की। ग्रामी...