हाथरस, जून 12 -- हाथरस। शुक्रवार की रात को हुई जरा सी बारिश में बिजली सिस्टम के फ्यूज उड़ गए। शहर से देहात तक 33 हजार केवीए की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। लोगों को खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। विभागीय कर्मी फॉल्ट की समस्या को दूर आपूर्ति को सुचारू करने में जुटे रहे। शहर, देहात कस्बा में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। कभी दिन में तो कभी रात में कई कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार की रात को शहर के गिजरौली, नवीपुर, ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप, प्रगतिपुरम आदि सबस्टेशनेां की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण कई इलाकों में पूरी रात बिजली ने आंख मिचौली का खेल खेला। वहीं देहात के चंदपा, सलेमपुर, नगला रति, महौ, मुरसान आदि सबस्टेशनों से निकलने वा...