फिरोजाबाद, मार्च 17 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव बाजीदपुर में खेत पर काम कर रहे दंपति पर पिता पुत्र ने मिलकर हमला कर दिया। घटना में दंपति लहूलुहान हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मंजू देवी पत्नी श्रीनिवास यादव निवासी बाजीतपुर थाना नं खंगर का आरोप है कि वह पति के साथ खेती किसानी का काम कर रहे थे। इसी दौरान मामूली बात को लेकर राकेश कुमार यादव पुत्र हवलदार सिंह, कृष्णा यादव पुत्र राकैश कुमार यादव, कुशमा देवी पत्नी राकेश कुमार ने गाली गलोज शुरू कर दी। जब दंपति ने विरोध किया तो आरोपी ने अपनी पत्नी, बेटे के साथ मिलकर दंपति पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने कहा कि जान से मार देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.